October 27, 2026

प्रभारी मंत्री के समक्ष भाजपा नेता हरिनाथ खूंटे ने सारंगढ़ में नवीन धान ऊपार्जन केंद्र खोलने का माँग किया।

0
1000409153-780x470-1.webp

सारंगढ़ – प्रदेश मंत्री भाजपा अजा मोर्चा नेता हरिनाथ खुंटे ने आज प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा के सारंगढ़ आगमन पर सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सेवा सहकारी समिति मर्यादित में नवीन धान उपार्जन केंद्र खोलने का माँग किया है।

जिसमे सेवा सहकारी समिति मर्यादित सहसपुर अंतर्गत दुर्गापाली, सेवा सहकारी समिति मर्यादित गुड़ेली अंतर्गत गोड़म, सेवा सहकारी समिति मर्यादित अमझर अंतर्गत घोठला छोटे, सेवा सहकारी समिति मर्यादित कपरतूँगा अंतर्गत अम्लीपाली ब, सेवा सहकारी समिति मर्यादित नौरंगपुर अंतर्गत कपिस्दा ब, सेवा सहकारी समिति मर्यादित बरदुला अंतर्गत गंतुली बड़े, सेवा सहकारी समिति मर्यादित उल्खर के अंतर्गत खैरा छोटे, सेवा सहकारी समिति मर्यादित लेंधरा के अंतर्गत धनीगांव, पैकिंन इस प्रकार श्री खुटे ने प्रभारी मंत्री के समक्ष सारंगढ़ विधानसभा में कुल 8 नए धान ख़रीदी केंद्र खोले जाने का प्रस्ताव दिया है।


भाजपा नेता हरिनाथ खूटे ने बताया कि धान उपार्जन केंद्र खोलने के प्रस्ताव का उद्देश्य ग्रामीणों और किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी की प्रक्रिया को सुगम बनाना हो सकता है।


नवीन केंद्र खोले जाने से इन केंद्रों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं जैसे कि कम्प्यूटर सेट, प्रिंटर, यू.पी.एस. और जनरेटर की व्यवस्था की जाएगी, जिससे क्षेत्र के युवाओं को रोज़गार भी मिलेगा।

ग्रामीणों और किसानों की सुविधा



धान उपार्जन केंद्र खोलने से ग्रामीणों और किसानों को अपनी फसल बेचने में आसानी होगी।

आर्थिक विकास



धान उपार्जन केंद्र खोलने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।

रोजगार के अवसर



इन केंद्रों के खुलने से रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *