October 24, 2026

रायपुर में छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड से होंगे सम्मानित …

0
Screenshot_20261024-082428_WhatsApp Business

रायपुर। राजधानी रायपुर के वृंदावन सभागृह में रविवार दोपहर 3 बजे छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। समाचार पत्र “दबंग स्वर रायपुर” के छठवें स्थापना दिवस के अवसर पर यह सम्मान समारोह दबंग स्वर  और वक्ता मंच सामाजिक सांस्कृतिक संस्था* के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा है।

इस समारोह में प्रदेश भर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा।

सम्मानित होने वाली विभूतियाँ –

युगल किशोर तिवारी, रायपुर वरिष्ठ पत्रकार, पिछले दो दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय सेवा के लिए पत्रकारिता सम्मान।
लक्ष्मी नारायण लहरे “साहिल”, सारंगढ़  वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार, दो दशक से अधिक समय से साहित्य सृजन और पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका के लिए साहित्य एवं पत्रकारिता का संयुक्त सम्मान।
श्रीमती हीरा देवी निराला, सारंगढ़  सामाजिक कार्यकर्ता, पिछले 20 वर्षों से दिव्यांग बच्चों की निस्वार्थ सेवा के लिए समाज सेवा सम्मान।
भैरव नाथ जाटवर, सारंगढ़  समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए।
प्रांजल निराला, सारंगढ़ एवं देवेश बनज, सारंगढ़-रायपुर  शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए।
सरिता गोयल , रायपुर योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए।

आयोजन समिति ने बताया कि समारोह में प्रदेश भर के गणमान्य नागरिक, साहित्यकार, पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *