October 26, 2026

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : जिला स्तरीय युवा उत्सव 8 एवं 9 दिसम्बर को असेम्बली हॉल पेण्ड्रा में

0
IMG-20251204-WA0122.jpg

              प्रमोद कुमार सोनवानी कि रिपोर्ट

पेंड्रा-– जिला स्तरीय युवा उत्सव आगामी 8 एवं 9 दिसम्बर को मल्टीपरपस हायर सेकण्डरी स्कूल पेण्ड्रा के असेम्बली हॉल में आयोजित किया जा रहा है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला अधिकारी ने बताया कि युवा उत्सव में विभिन्न विधाओं-लोक नृत्य, पंथी नृत्य, राऊत नाचा, सुआ नृत्य, करमा नृत्य, लोक गीत, वाद-विवाद प्रतियोगिता, कहानी लेखन, चित्रकला, कविता लेखन, नवाचार (विज्ञान मेला), एकांकी, पारंपरिक वेशभूषा एवं राकबैंड की प्रस्तुति की जानी है। इन कार्यक्रमों में प्रतिभागियों के लिए आयु सीमा 15 से 29 वर्ष और लोक गीत, लोक नृत्य आदि में संगतकारों के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तक निर्धारित है। युवा उत्सव का आयोजन आपत्तिजनक, अहिंसा का संदेश एवं धर्म, जाति, नस्ल, रंग के भेदभाव की भावना से ऊपर होगा। प्रतिभागी अपना नाम, पिता का नाम, जाति, ग्राम, आधार, मोबाइल एवं बैंक खाता नंबर और एक फोटो के साथ अपना विवरण देकर कार्यक्रम प्रस्तुत कर सकते हैं।   
               
युवा उत्सव के लिए निर्धारित विधा एवं उनके थीम इस तरह है- लोक नृत्य-अधिकतम संख्या 10, संगतकार 2, अधिकतम समय-सीमा 10 मिनट, लोकगीत एक दल में अधिकतम संख्या 10 है, 3 संगतकार क्षेत्रीय भाषा, अधिकतम समय 8 मिनट, कविता लेखन-कविता हिंसात्मक, अपराधिक, अनुचित, आपत्तिजनक ना हो। जाति, धर्म, रंग आदि का भेदभाव न हो। नवाचार साइन्स मेला-संख्या 2, विज्ञान प्रौद्योगिकी को प्रतिबिंबित करने का व्यवहारिक अनुप्रयोग, मितव्ययी नवाचारी प्रस्तुति प्रभाव आधारित हो। एकांकी नाटक-संख्या 12, समय-सीमा अधिकतम 45 मिनट, आवश्यक सामान स्वयं का होगा। पारंपरिक वेशभूषा-2, साज-सज्जा स्वयं का। राकबैण्ड-अधिकतम संख्या 10, ट्रेक-कैरोके अमान्य है, अधिकतम समय-सीमा 20 मिनट, स्वयं के वाद्ययंत्र होंगे। चित्रकला-विषय “नशा मुक्त युवा“ या “युवाओं के लिये स्वस्थ्य जीवन शैली“, पोस्टर ए-3 (11.7×16.5“) आकार में, 90 मिनट का समय। वाद विवाद-भारत में आपातकालीन अवधि और संविधान उल्लंघन’ तथा लोकतंत्र और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा पर निर्धारित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *