गाताडीह के मॉडर्न पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ हुई भगवान गणेश की स्थापना
गाताडीह।स्थानीय ‘मॉडर्न पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, गताडीह’ में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर गणेशोत्सव…
गाताडीह।स्थानीय ‘मॉडर्न पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, गताडीह’ में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर गणेशोत्सव की शुरुआत बड़े ही हर्षोल्लास, भक्तिमय माहौल और धूमधाम के साथ की गई। विद्यालय परिसर में भगवान श्री गणेश की मनमोहक मूर्ति स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही विद्यालय का माहौल भक्तिमय और उत्साह से भरा नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के प्राचार्य, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापना और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने मधुर स्वर में गणेश वंदना प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को अध्यात्म से भर दिया। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने भगवान गणेश के भजनों पर भक्ति नृत्य और समूह गान की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए इको-फ्रेंडली (मिट्टी के) गणेश जी की महत्ता के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में उपस्थित प्राचार्य ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को गणेशोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि भगवान श्री गणेश बुद्धि, रिद्धि-सिद्धि और ज्ञान के देवता हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को विघ्नहर्ता से प्रेरणा लेकर जीवन में ज्ञान और अनुशासन के पथ पर आगे बढ़ने का संदेश दिया।समारोह के समापन पर आरती की गई और सभी शिक्षकों, कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान “गणपति बाप्पा मोरया” के जयकारों से विद्यालय परिसर गुंजायमान रहा।

