October 26, 2026

जंगल गई महिलाओ पर हाथी ने किया हमला …. एक की मौत , दो घायल

0
322175.jpg

जशपुर जिला के बगीचा वन परिक्षेत्र के जुरगुम गांव में 23 सितम्बर मंगलवार सुबह एक हाथी ने मशरूम बीनने गई महिलाओं पर हमला कर दिया। इस घटना में 65 वर्षीय गालो बाई की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य महिलाएं घायल हुई हैं। जुरगुम गांव की चार महिलाएं सुबह झिक्की जंगल में मशरूम तोडऩे गई थीं अचानक सामने आए हाथी ने महिलाओं को दौड़ा लिया। गालो बाई पर हाथी ने अचानक से हमला कर दिया। हमले मे जिससे उसकी मौत हो गई। राधी बाई एक गड्ढे में छिपकर बच गईं। कमला बाई को हाथी ने सूंड से पकडऩे का प्रयास किया। वह बच गईं, लेकिन घायल हो गईं। सुमित्रा बाई को हल्की चोटें आई है।वन विभाग ने पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है,

वन विभाग के अनुसार हमला करने वाला हाथी सरगुजा के सीतापुर से बगीचा क्षेत्र में आया है। यह एक लोनर हाथी है।

वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को हाथी की गतिविधियों की जानकारी दी जा रही है। मृतका के परिजनों को 25 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता दी गई है। वन विभाग आगे कि कार्यवाही मे जुट गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *