October 26, 2026

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने खेत में जाकर किया गिरदावरी जांच

0
IMG-20250920-WA0035-780x470.webp

सारंगढ़-बिलाईगढ़,कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने बरमकेल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम देवगांव के खेतों में जाकर राजस्व रिकॉर्ड से मिलान कर खेत में धान की फसल का गिरदावरी जांच किया।

इस दौरान वे पटवारी के रिकॉर्ड से किसान का नाम, रकबा और खसरा रिकॉर्ड का अवलोकन किए। इस दौरान एसडीएम वर्षा बंसल, बरमकेला के तहसीलदार मोहन साहू और पुष्पेंद्र राज सहित राजस्व निरीक्षक, कोटवार  आदि मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि गिरदावरी जांच धान बिक्री करने में आसानी और फसल क्षति से नुकसान होने पर मुआवजा, आर्थिक सहायता के लिए मददगार साबित होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *