October 27, 2026

सारंगढ़ को शीघ्र ही केंद्रीय विद्यालय की सौगात मिलेगी – गजेन्द्र यादव

0
IMG-20251011-WA0295-780x470.jpg

सारंगढ़ । स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के सारंगढ़ आगमन पर भाजपा नेता अरविंद हरिप्रिया ने उनके समक्ष केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय तथा सैनिक स्कूल सारंगढ़ में प्रारंभ करने हेतु चर्चा कियें। मंत्री गजेंद्र यादव ने कलेक्टर सारंगढ़ से आवश्यक प्रस्ताव भेजने को कहा । मंत्री जी ने बताया कि – आगामी 17 अक्टूबर को इस विषय में आवश्यक बैठक भी है जिस में इन विषयों को रखा जाएगा । मंत्री जी ने बताया कि – केंद्रीय विद्यालय उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है । इसके लिए पूर्व में तात्कालीन सांसद गोमती साय ने भी प्रयास किया था तथा इसे अतिशीघ्र मूर्त रूप दिया जाएगा । भाजपा नेता अरविंद हरीप्रिया ने मंत्री जी के इस कदम का स्वागत किया है तथा विश्वास व्यक्त किया है कि – शीघ्र ही जिले को केंद्रीय विद्यालय की सौगात प्राप्त होगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *