मॉडर्न पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, गाताडीह
में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया*
शिक्षक दिवस*
आज दिनांक 05/09/2026 दिन शनिवार को हमारे मॉडर्न पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल गाताडीह में बड़े ही हर्षोल्लास से शिक्षक दिवस समारोह मनाया गया। सर्वप्रथम माँ सरस्वती व डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा की पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ हुआ। तत्पश्चात समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का स्वागत श्रीफल, गुलदस्ता, पेन एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया। इसी कड़ी में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के द्वारा केक काटकर शिक्षक दिवस सेलिब्रेट किया गया।
देश में हर साल 5 सितंबर का दिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को समर्पित है। इस दिन शिक्षा के जगत में उनके अतुलनीय योगदान और उपलब्धियों को याद किया जाता है। सर्वपल्ली राधाकृष्णन प्रख्यात विद्वान, भारतीय संस्कृति के संवाहक और महान दार्शनिक थे। उन्होंने अपने जीवन को शिक्षा और छात्रों के लिए समर्पित कर दिया।
यह दिन शिक्षकों के प्रति प्यार व सम्मान जाहिर करने का दिन होता है। शिक्षक हमारे जीवन के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं। वे हमें केवल पढ़ाई ही नहीं कराते बल्कि जीवन जीने की कला सिखाते हैं। इसी कारण प्रतिवर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाते हैं।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये, जो बहुत ही मनमोहक था। हाल ही में सम्पन्न हुए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएँ F.A.-1 परीक्षा, राखी मेकिंग, मटकी-फोड़ के प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल प्रबंधन द्वारा पुरस्कार से सम्मानित किया गया तथा स्कूल के समस्त शिक्षकों द्वारा भी मटकी-फोड़ कार्यक्रम में भाग लेकर विजेता बने।
फलस्वरूप हमारे स्कूल के डायरेक्टर श्री देवनारायण कर्ष के द्वारा ₹7200/- (सात हजार दो सौ रुपये मात्र) की राशि प्रदान कर सम्मानित किये।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से स्टूडेंट यूनियन से प्रेसिडेंट – प्रेरणा साहू 12वीं, वाइस प्रेसिडेंट – रितु साहू 11वीं, डिसिप्लिन हेड – भूमिका साहू 12वीं, स्पोर्ट्स ब्वॉयज हेड – सुज्ञान प्रधान 11th, गर्ल्स स्पोर्ट्स हेड – मीना साहू 12th, कल्चरल हेड – ओंकेश्वरी साहू 11th ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिये।
