October 27, 2026

प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी बालोद  में जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन

0
IMG-20260121-WA0138.jpg

भारत स्काउट  एंड गाइड्स राष्ट्रीय मुख्यालय के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ की मेजबानी में प्रथम राष्ट्रीय रोवर  – रेंजर जंबूरी का आयोजन 9 से 13  जनवरी तक  दूधली जिला बालोद छत्तीसगढ़ में सफल आयोजन किया गया । जिसमें जिला मुख्य आयुक्त व जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.आर.डहरिया के संरक्षण में जिला -सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले से 6 राज्य प्रभारी, 58 रोवर्स, 80  रेंजर्स , 12 रोवर लीडर , 6 रेंजर लीडर 6 सर्विस रोवर रेंजर ने सहभागिता देकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव के मार्गदर्शन व राज्य प्रशिक्षण आयुक्त श्री पूनम सिंह साहू के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ टीम ने हर गतिविधि में अनुशासित सारगर्भित और प्रभावी प्रदर्शन किया जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के रोवर रेंजर्स एवं स्काउटर ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और बेहतर प्रदर्शन किया सांस्कृतिक क्षेत्र में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले से पंथी नृत्य का बेहतर प्रदर्शन रहा रेंजर्स के द्वारा सुआ नृत्य एवं रोवर्स के द्वारा करमा नृत्य कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया ।युवा सांसद प्रतियोगिता में कुमारी संजना ने विजयी टीम में रहकर इतिहास रचा प्रदर्शन के तौर पर छत्तीसगढ़ कलचर की प्रदर्शनी में धान की 138 किस्म , विभिन्न प्रकार के छत्तीसगढ़ी व्यंजन  एवं बांस तथा लकड़ी से बनी वस्तुएं , झारा शिल्प आदि का प्रदर्शन किया गया। झांकी में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध नृत्य सुआ नृत्य करते हुए तथा विभिन्न वेशभूषा के साथ झांकी निकाला गया।
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले से राज्य प्रभारी के रूप में श्री शंकर लाल साहू (DTC ) ,कुमारी धात्री नायक(DOC),श्री पवन नायक(जिला मुख्यालय आयुक्त) श्री लिंगराज पटेल(ALT), श्री दीपक पांडे(ALT), जिला रोवर प्रभारी श्री भागवत प्रसाद साहू  (ADOC &कंटिंजेंट लीडर), श्री कलेश्वर प्रसाद साहू, श्री कुशल मिरी ,श्री परमानंद साहू ,श्री रमाशंकर साहू श्री छतराम निराला, श्री मुरलीधर पटेल, श्री ओमप्रकाश चौहान, श्री हीरालाल पटेल श्री राजेंद्र निषाद श्री डॉ.सचिन सिंह, जिला रेंजर प्रभारी श्रीमती गुणवती साहू(जिला संयुक्त सचिव & कॉन्टिंजेंट् लीडर)कुमारी सीमा साहू,कल्पना भोई  श्रीमती रुक्मणी देवांगन, श्रीमती चंद्रिका बाघ,कुमारी कमलेश्वरी रात्रे  आदि ने पूर्ण तन्मयता के साथ सहभागिता निभाते हुए सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *