October 27, 2026

ब्रेकिंग न्यूज भयानक हादसा,,, हादसा ने छीन लिया फिर एक व्यक्ति की सांसे

0
IMG_20251225_084911.jpg

सारंगढ़ बिलाईगढ । सड़क पर चलना और थोड़ी सी चूक हो जाने पर चाहे खुद से या सामने आने जाने वाले राहगीरों से चंद सेकेंड मे एक बडा हादसा मे तब्दील हो जाता है और अपनी या अपनों की जान गवानी पड़ जाती है थोड़ी सी चूक न जाने आजतक कितनो की सांसे छीन चूका है आज फिर एक ऐसा ही दुखद खबर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला से निकल कर आ रहे है जहाँ फिर एक भयानक सडक हादसा हुआ है जहाँ एक कार और मोटर साईकिल मे टक्कर हो गई है जिसमे एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई बहुत ही दुखद खबर सामने आई है

मिली जानकारी अनुसार सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र की है जहाँ रात्रि मे कार और मोटर साईकिल मे जोरदार टक्कर हो गई है और टक्कर इतनी तेज थी की वही घटना स्थल पर बाइक सवार युवक की मौत हो गया और वही दूसरा व्यक्ति घायल हो गया घटना पचरी मोड़ से पथरिया मोड़ के पास यह हादसा हुआ है

घटना के बाद से जो कार चालक था ओ फरार हो गया घटना की जानकारी बिलाईगढ़ पुलिस को मिलते ही घटना स्थल पहुंचकर गाड़ी को अपने कब्जे मे लिया और पूरी घटना की पुलिस जाँच कर रही की आखिर घटना कैसे घटी और किनकी क्या लापरवाही हुई फिलहाल मृतक का नाम विनोद कुमार लहरे बताया जा रहा जो की पिथौरा क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है

वही कार चालक फरार है जिसकी पुलिस खोजबीन कर रही है फिलहाल रात होने की वजह से पीएम नहीं हुआ था जिसकी आगे पीएम आज किया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *