October 27, 2026

मसानकूड़ा मे नविन शासकीय मदिरा दुकान पर रोक लगाने सैकड़ो ग्रामीण पहुँचे कलेक्टर दफ्तर…

0
IMG-20251129-WA0095.jpg

सारंगढ़ बिलाईगढ। बरमकेला जनपद के ग्राम मसानकुड़ा के पास बन रही सरकारी शराब दुकान को लेकर ग्रामीणों और महिलाओं ने जोरदार विरोध दर्ज कराया है। गुरुवार को बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण सारंगढ़ कलेक्टर ऑफिस पहुंचे और लिखित आवेदन देकर निर्माण कार्य रोकने और दुकान को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि नई शराब दुकान पास के ग्राम पंचायत लेंध्रा में प्रस्तावित है, जो कि लेंध्रा से 2 किलोमीटर और मसानकुड़ा की बसाहट से सिर्फ लगभग 300 मीटर की दूरी पर है। प्रस्तावित स्थल आंगनबाड़ी केन्द्र और प्राथमिक विद्यालय से भी करीब 400 मीटर की दूरी पर आता है। इसके अलावा यही रास्ता गांव के बच्चों और ग्रामीणों के लिए बाजार, स्कूल, अस्पताल और बैंक जाने का मुख्य मार्ग है।

गांव के निस्तारी तालाब भी प्रस्तावित दुकान के पास ही स्थित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि छोटा गांव होने के कारण यहां भौतिक सुविधाएं कम हैं, इसलिए हर काम के लिए उन्हें लेंध्रा जाना पड़ता है। ऐसे में गांव के प्रवेश मार्ग पर शराब दुकान खुलने से महिलाओं की सुरक्षा, बच्चों के भविष्य और गांव के माहौल पर नकारात्मक असर पड़ेगा। महिलाओं ने आशंका जताई कि रास्ते में शराब दुकान होने से रोजाना अप्रिय घटनाओं का खतरा बढ़ जाएगा।

महिला स्व सहायता समूह की सदस्याओं और गांव के जनप्रतिनिधियों ने आवेदन में लिखा कि प्रस्तावित स्थान पूरी तरह गलत है और इससे पूरे ग्रामवासियों को परेशानी होगी। उन्होंने कलेक्टर से तुरंत निर्माण रोकने और दुकान को किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है।

ग्रामीणों ने साफ कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो विरोध और तेज किया जाएगा। वहीं कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने भी जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन ग्रामीणों को

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *