October 27, 2026

615 बोरी अवैध धान जप्त,,, खरीदी से पहले कार्यवाही शुरू

0
img-20251108-wa04363435779198844433655.jpg

सारंगढ़ आगामी कुछ दिनों में प्रदेश में धान खरीदी शुरू हो जाएगा लेकिन खरीदी शुरू होने से पहले धान कोचिए सक्रिय हो चुके है और धान की खरीदी बिक्री शुरू कर दी है अवैध धान परिवहन को रोकने अब विभाग भी नजर बनाए हुए है और खरीदी से पहले ही सैकड़ों बोरी धान जप्त किया गया आपको बता दे सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के अलग अलग जगहों पर मंडी के अधिकारियों ने कार्यवाही की है जिसमें जहां अवैध धान भंडारण पर कार्यवाही किया गया है जिसमें 615 बोरी अवैध धान किया गया जप्त टीम ने तीन अलग-अलग जगह पर छापामारा और कार्यवाही की मंडी अधिनियम के तहत पाए धान को जप्त किया गया है

बताया जा रहा की उलखर, कुधरी और सोनबला गांव में अधिकारियों ने दबिश दी और कार्यवाही किया फिलहाल अभी धान खरीदी शुरू नहीं हुआ है लेकिन विभाग शुरुवाती दिनों में ही एक्शन मोड पर नजर आ रही है वहीं अगर सारंगढ़ की बात करे तो कोचियों का भंडार है जहां बिना लाइसेंस धारी कोचोय ज्यादा सक्रिय रहते है और शासन को बिना किसी शुल्क पटाए लाखों का चुना हर साल लगाते है अगर विभाग अभी से कड़ाई करता है तो गुजरे साल से कही गुना ज्यादा राजस्व वसूल सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *