October 28, 2026

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने नगरपालिका सारंगढ़ के कार्यों का समीक्षा किया

0
IMG-20251027-WA0023-1.jpg

CGTIMES 24 राहुल जांगड़े  के साथ

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 27 अक्टूबर 2025/कलेक्टर एवं प्रशासक डॉ. संजय कन्नौजे ने नगरपालिका परिषद सारंगढ़ के कार्यों का विस्तारपूर्वक समीक्षा किया। कलेक्टर ने पीएम आवास शहरी योजना 2.0 का डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने तथा स्वीकृत आवास का निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नगरवासियों को अपील किया कि वे अपने घर, मोहल्ला, वार्ड को स्वच्छ रखने में व्यक्तिगत और सामूहिक सफाई अभियान अपनाकर नगर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें। नगरपालिका के कचरा संग्रहण वाली गाड़ी में ही कचरा फेंके। बैठक में राजस्व वसूली, गढ़चौक स्ट्रीट लाईट, गौरवपथ डिवाइडर में संशोधन, अस्थाई टैक्सी/जीप स्टैंड, डोर टू डोर कलेक्शन, पार्षदों के साथ मोहल्ले में स्वच्छता हेतु जनजागरूकता, मच्छरों से बचाव के लिए धुंआ (फागिंग) आदि विषयों में विस्तार से समीक्षाकर कार्य करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू, सीएमओ ज्ञानपुंज कुलमित्र, उप अभियंता उत्तम कंवर, सहायक ग्रेड-2 रोशन यादव, सफाई दरोगा गोपाल यादव, सफाई सुपरइवाइजर अनिल, आकाश पांडेय सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *