October 27, 2026

छत्तीसगढ़ गौरव अलंकरण से
सम्मानित हुए श्री रमाशंकर साहू प्रधान पाठक प्राथमिक शाला साराडीह एवं गुणवतीसाहू प्रधान
पाठक प्राथमिक शाला खैरहा।

0
IMG-20251017-WA0126.jpg

छात्र व शिक्षकों के सर्वांगीण विकास तथा समाज सेवा के लिए दृढ़ संकल्पित संस्था शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा कामरेड स्व.नरेंद्र सिंह चंद्राकर जी पूर्व प्रांता अध्यक्ष  कर्मचारी नेता की पुण्य स्मृति में स्वर्गीय चंद्राकर कि पुत्री एवं महिला जागृति मंच दिल्ली के राष्ट्रीय सचिव डॉ निधि चंद्राकर की विशेष सौजन्य से विमतारा इंद्रावती कॉलोनी शांति नगर रायपुर में दिनांक 11. 10. 2025 को  नवाचारी तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं को साल, प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो भेंट कर ससम्मान किया गया। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड सारंगढ़ से श्री रमाशंकर साहू प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला साराडीह,  ,एवं श्रीमती गुणवती साहू प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला खैरहा को  उनके द्वारा किए गए सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य, शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारी पद्धति को  अपना कर बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना, कमजोर वर्ग के छः बेटीयों को गोद लेकर कक्षा 12 वीं तक की शिक्षा की समस्त खर्च वहन करने का संकल्प लेने, तथा मां के नाम एक पेड़ कार्यक्रम के तहत स्कूल के समस्त छात्र-छात्राओं के घरों में एक-एक पेड़ लगाने, एवं छात्र-छात्राओं की जन्मदिन को यादगार बनाने हेतु उनके जन्मदिन पर उनके घर पहुंच कर एक पौधा रोपण करने, पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से यह कार्यक्रम आगाज करने, स्काउट के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने , महिला सशक्तिकरण विद्यालय संचालन , और बच्चों के सर्वांगीण विकास में योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र, शाल, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया है।
  सम्मान के क्रम में सबसे पहले सामाजिक  क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने  वालों को सम्मान किया गया, द्वितीय क्रम में मीडिया क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य तरह करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया तीसरे क्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के पांच संभाग से आए हुए शिक्षकों का सम्मान किया गया   ।
संस्था के संस्थापक श्री संजय मैथिल, प्रांतीय अध्यक्ष महादेव प्रसाद जायसवाल, उपाध्यक्ष श्रीमती मीना भारद्वाज, एवं मेहत्तर देवांगन , खगेश्वर बढ़ाई ,मीडिया प्रभारी दिनेश कुरेटी, दिलेर एवं लता देवांगन पदाधिकारी उपस्थित रहे। आने वाले वर्षों में सामाजिक क्षेत्र एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाले उत्कृष्ट शिक्षकों का भव्य रूप से सम्मानित करने का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *