October 26, 2026

राजस्थानी होटल के पास गांजा बेचने वाली महिला गिरफ्तार

0
IMG-20250912-WA0053.jpg

रायगढ़ , 12 सितंबर 2025* । थाना छाल पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम चन्द्रशेखरपुर ऐडू स्थित राजस्थान होटल के पास एक महिला गांजा बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी के निर्देशन पर तत्काल उप निरीक्षक मदन पाटले अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर संदिग्ध महिला को पकड़ा। गिरफ्तार महिला की पहचान रमला दुबे पति हीराधर दुबे, साकिन पटेलपारा चन्द्रशेखरपुर ऐडू, थाना छाल, जिला रायगढ़ (छ.ग.) के रूप में हुई। महिला उसके कब्जे से 204 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। मामले में आरोपिया के खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक मदन पाटले, प्रधान आरक्षक शंभू पाण्डेय, आरक्षक भगवती लक्ष्मे, सतीश कुमार और महिला आरक्षक ऐमरेंसिया टोप्पो की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ इसी प्रकार कड़ी कार्यवाही जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *