October 27, 2026

बरमकेला पुलिस की बड़ी कार्यवाही  तीन बड़ी चोरी का किया पर्दाफाश, दो आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार! पढ़े पूरी खबर,,,,

0
IMG-20250901-WA0000-780x470.jpg

बरमकेला थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई तीन अलग-अलग चोरियों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर और 4500 रुपये नगद जब्त किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में माधव यादव उर्फ स्वीटी (21 वर्ष), प्रदीप सिदार उर्फ छोटु (20 वर्ष), दोनों निवासी बिलाईगढ़ (ब), थाना बरमकेला और एक अपचारी बालक शामिल है।

तीन घटनाओं का खुलासा

पहली चोरी 22-23 मई 2025 की रात ग्राम बुदेली निवासी कपूरचंद अग्रवाल के घर हुई थी, जिसमें सोने-चांदी के जेवर और नगदी रकम चोरी हो गई थी।
दूसरी घटना 21-22 अगस्त की दरमियानी रात ग्राम पीपरखूँटा निवासी संतोष चौहान के घर से नगदी और चांदी के पायल चोरी हो गए।
तीसरी वारदात 27-28 अगस्त की रात ग्राम बुदेली के वैजनाथ साहू के घर हुई। चोरों ने परछी में सो रही उनकी पत्नी कलावती साहू के गले से सोने की माला तक काट ली थी।

मुखबिर की सूचना पर मिली सफलता

लगातार पतासाजी के बाद पुलिस को 30 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली। इसके बाद कार्रवाई करते हुए तीनों प्रकरणों का खुलासा किया गया और आरोपियों को धर दबोचा गया। जब्त किए गए सोने-चांदी के जेवर और नकदी को मामले में साक्ष्य के रूप में रखा गया है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इन प्रकरणों को सुलझाने में पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय और उप पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक ए.के. बेक और उनकी टीम—प्र.आर. भुवनेश्वर पण्डा, विजय यादव, भवानी शंकर धांगड़, आर. अशोक पटेल, गुलशन चौधरी, मोतीलाल जांगड़े, सूरज सिदार सहित अन्य थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *