October 27, 2026

मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत कछार में ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश बिजली  कार्यालय का किया घेराव जेई हिमांशी मेहर पर लगा रहे मनमानी का आरोप

0
Screenshot_2025-08-28-17-55-49-965_com.whatsapp-edit.jpg

बिजली आफिस का घेराव

मस्तूरी बिलासपुर –बिजली की समस्या को लेकर  कछार के ग्रामीणों ने सैकड़ों कि संख्या में मस्तूरी बिजली मुख्याल का घेराव करने पहुंचे बता दे कि कलमाही तालाब के समीप  लगे 63 kv का ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से पिछले 10 दिनों से बिजली नहीं आने पर 100 kv का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग को लेकर ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि कमल भार्गव एवं उपसरपंच रामेश्वर खैरवार के साथ जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि चंद्रप्रकाश सूर्या भाजपा नेता के साथ ग्रामीणों  ने पहुंच कर ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए कार्यालय के सामने बैठ गए तेज धूप में ग्रामीणों  ने अपनी बात रखने  पहुंचे  परन्तु बिजली विभाग में पदस्थ जे ई हिमांशी मेहर अपने कमरे से ही नहीं निकली ग्रामीण इंतज़ार करते रहे ग्रामीणों में जेई पर दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगा रहे  ट्रांसफार्मर खराब एवं केबल जल जाने से किसानों का पंप नहीं चल पा रहा है जिसके वजह से पीने के लिए पानी के साथ धान की फसल खराब हो रहा है वही जेई ने बिजली की समस्या और ट्रांसफार्मर नहीं लगने की बात पर गोलमोल जवाब देने लगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *