October 27, 2026

भटगांव में बढ़ रही चोरी की वारदात, पुलिस महकमे की निष्क्रियता पर सवाल

0
20240105100652_chori.jpg

बिलाईगढ़ (वीएनएस)। जिले के नगर पंचायत भटगांव में चोरों के हौसले बुलंद हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने नगर में भय का माहौल पैदा कर दिया है और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

सलौनीकला रोड स्थित ग्राम सेवक दीनानाथ साहू के घर हुई चोरी के बाद अब बिर्रा मोड़ के पास स्थित दुर्गा मंदिर में भी चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर के गेट में लगे छह ताले तोड़कर दान पेटी से करीब 5,000 रुपये की नकदी चुरा ली। मंदिर के पुजारी अनुराग दुबे ने बताया कि यह राशि चैत्र नवरात्रि से अब तक की श्रद्धालुओं द्वारा दान की गई थी। घटना की जानकारी सुबह हुई, जिसके बाद भटगांव पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पुजारी ने यह भी बताया कि इस मंदिर में यह तीसरी चोरी है। पहले भी मातारानी के मुकुट, जेवरात और दान पेटी की नकदी चोरी हो चुकी है।



वहीं ग्राम सेवक दीनानाथ साहू और उनके किराएदार के घर हुई चोरी में चोर सोने-चांदी के जेवर और 20,000 रुपये नगद ले गए, जिसकी कुल कीमत लगभग 70,000 रुपये आंकी गई है।



लगातार हो रही इन वारदातों से पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर नगर में पुलिस पेट्रोलिंग टीम लगातार गश्त करती तो शायद चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता था। नगर में पहले हुई कई चोरियों—जैसे व्यापारी नामदेव के घर, एक किसान के साथ हुई उठाईगिरी और बंदारी के शिक्षक के घर—के आरोपी भी अब तक पकड़े नहीं गए हैं।

इन घटनाओं से साफ है कि भटगांव पुलिस को अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव और सक्रियता बढ़ाने की जरूरत है, ताकि चोरी की बढ़ती वारदातों पर रोक लग सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *