October 27, 2026

70 पाव देशी शराब की बोतल की तस्करी बाइक में कर रहा था ग्रामीण युवक, गिरफ्तार

0
105-3-780x470-1.webp

मुखबिर की सूचना पर 70 पाव देशी मदिरा के साथ ग्रामीण युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस आरोपी के कारोबार को लेकर सरिया पुलिस को लगातार शिकायत मिल रहा था। लेकर सुराग न होने के कारण आरोपी पुलिस के पकड़ से बाहर था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से
सूचना मिला कि एक ग्रामीण अपने मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर मे भारी मात्रा में प्लेन देशी मदिरा रखकर बिक्री हेतु परिवहन कर रहा है । इस सूचना पर ग्राम विश्वासपुर मेन रोड में घेराबंदी कर आरोपी को रंगे हाथ शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपी रामकुमार यादव पिता स्व सुखसागर यादव उम्र 36 वर्ष सा कुधरगढ़ी थाना सरिया जिला सारंगढ़ – बिलाईगढ़ के कब्जे से कुल 70 पाव (12 लीटर 600 एम एल) प्लेन देशी शराब कीमती 5600रू, एक मोटर सायकल क्रमांक सीजी 13 बी ई 5487 कीमती 50000 जुमला कीमती 55600 रु को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2),59 (क)आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस मामले की कार्रवाई करने में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, प्रधान आरक्षक टीकाराम पटेल, आरक्षक राजकुमार साव, नर्मदा यादव, प्यारेलाल‌ शामिल थे।

थाना क्षेत्र के बाहर होने का मिल रहा फायदा

बताया जा रहा है कि आरोपी राम कुमार यादव का लात नाला चौक पर छोटा सा होटल है। होटल में भी‌‌ चोरी छिपे अवैध शराब बिक्री करने की शिकायत है। किंतु होटल ऐसे जगह पर बना है जो सारंगढ़ थाना क्षेत्र का अंतिम छोर पर है और सरिया थाना क्षेत्र पर नहीं आता है। इसी का बखूबी फायदा उठाया जा रहा है।

70 पाव देशी शराब की बोतल की तस्करी बाइक में कर रहा था ग्रामीण युवक, गिरफ्तार

अज्ञात वाहन की चपेट में मजदूर की दर्दनाक मौत,घर लौटते समय हुआ हादसा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *