October 12, 2026

पावस प्रसंग 2026 में आर्या नंदे की ओडिसी प्रस्तुति ने बांधा समां

0
img-20260907-wa00107062649190069834769

सारंगढ़। मुक्ताकाशी मंच, महंत घासीदास संग्रहालय परिसर, में आयोजित ‘पावस प्रसंग 2026’ सांस्कृतिक आयोजन में शास्त्रीय नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया

कार्यक्रम के दौरान आर्या नंदे ने ओडिसी नृत्य की भावपूर्ण एवं प्रभावशाली प्रस्तुति देकर मंच पर समां बांध दिया। दर्शकों ने भी खूब वाहवाही बटोरी।
कलाकारों की पदचाप, भाव-भंगिमाओं, ताल और लय का अद्भुत समन्वय देखते ही बन रहा था। शास्त्रीय नृत्य की सुंदर मुद्राओं और भावाभिव्यक्ति ने पूरे वातावरण को कला एवं संस्कृति के रंग में रंग दिया। प्रस्तुतियों के दौरान दर्शक मंत्रमुग्ध होकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करते नजर आए।

पावस प्रसंग 2026’ में शास्त्रीय नृत्य की इन प्रस्तुतियों ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया तथा दर्शकों को भारतीय नृत्य परंपरा की समृद्ध विरासत से रूबरू कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *