October 26, 2026

यूरिया खाद क़िल्लत के लिए सभापति मुकेश साहू ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन

0
IMG-20250821-WA0040.jpg

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को ज्ञापन के माध्यम से किया सूचनार्थ!



मेरे अन्न दाता मेरे भगवान स्वरूप किसानो के लिए जीवन पर्यंत खड़ा रहूँगा- मुकेश साहू



सारंगढ़-बिलाईगढ़!! यूरिया खाद की कमी अभी वर्तमान समय में पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुर्ख़ियाँ बनी हुई है प्रदेश के किसान वर्गों में खाद के कमी को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है! यूरिया खाद की क़िल्लत में सारंगढ़ ज़िला अछूता नहीं है! सारंगढ़ बिलाईगढ़ ज़िले के जनपद पंचायत सभापति मुकेश साहू जो अपने क्षेत्र के संवेदनशील नेता माने जाते हैं उन्होंने सारंगढ़ कलेक्टर डाक्टर संजय कनौजे को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री को सूचनार्थ करते हुए यूरिया खाद की कमी के लिए ज्ञापन सौंपा है!

ज्ञापन में सभापति मुकेश साहू ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में आने वाली सेवा सहकारी समिति सोसायटी (धान मंडी) परसदा बड़े का को उल्लेखित किया हैं साथ ही उन्होंने विगत लगभग 1 माह से यूरिया की कमी से जुझते हुए महत्वपूर्ण विषय पर प्रकाश डाला है!


ज्ञापन देते समय अधिकारी से सक्रियता से विभाग से फ़ोन के माध्यम से परिचर्चा किया है बदले में किसानों को उन्नत फसल के लिए यूरिया की माँग को बल मिले इसके लिए मुकेश साहू को मिले आश्वासन अब कितनी जल्दी मिलेगी ये देखने वाली बात रहेगी!

उक्त ज्ञापन के दौरान ज़िला पंचायत सदस्य विनोद भारद्वाज, बड़े किसान पुरूसोत्तम साहू,राकेश पटेल,चंद्रा एवं अंकित पटेल उपस्थित रहे!

मेरे अन्न दाता मेरे भगवान स्वरूप किसानो के लिए जीवन पर्यंत खड़ा रहूँगा- मुकेश साहू

ज्ञापन देने के पश्चात वर्तमान जनपद पंचायत सभापति मुकेश साहू ने कहा है कि मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण मेरे क्षेत्र के किसान है, किसान किस समस्या से वर्तमान स्थिति से गुजर रहे है इसको मैं भली भाती जानता हूँ क्योंकि मैं भी एक किसान का बेटा हूँ किसान ही किसान का दर्द समझ सकेगा मेरे अन्न दाता मेरे भगवान स्वरूप किसानो के लिए जीवन पर्यंत खड़ा रहूँगा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *