SDM कार्यालय परिसर में मिला अज्ञात व्यक्ति का श!व,,, मचा हड़कंप
सारंगढ़
सारंगढ़ अनुविभागीय अधिकारी (SDM) कार्यालय परिसर में उस समय सनसनी फैल गई जब बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की लाश संदिग्ध हालत में पड़ी मिली। शव कार्यालय परिसर के बरगद पेड़ के चबूतरे मे पड़ा हुआ था, जिसे देखकर कर्मचारियों और आम लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही सारंगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की उम्र लगभग 35–40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है, हालांकि अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा मामले की जांच जारी है
