October 26, 2026

सरपंच सचिव की मिलीभगत से 15 वित्त राशि में किया बंदरबांट ग्राम पंचायत गोड़म का मामला

0
1000434388-780x470.jpg

सारंगढ़ बिलाईगढ़/ सारंगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत गोड़म में 15 वित्त योजना पर भारी अनियमितता बरती गई है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक विशेष योजना 15 वें वित्त को भी माना जाता है छत्तीसगढ़ राज्य के ग्राम पंचायतों में 15 वें वित्त योजना को दो भागो में विभाजित किया गया है। एक टाईट फंड और दूसरा अन्टाईट फंड जिसपे स्वच्छता, नाली,पानी,बोर, पचरी साफ,सफाई सभी पर इस राशि को व्यय किया जाना रहता है। जिस राशि व्यय करने के लिए रजिस्ट्रेशन GST बिल धारक जिसके पास जीवित फर्म संचालित होना अति आवश्यक है। फर्म यानी के दुकान जहां छड़,सीमेंट,गिट्टी,रेत वगैरह उपलब्ध होना चाहिए। वहीँ ग्राम पंचायत गोड़म के सरपंच सचिव द्वारा ms प्रशांत सिंह वारे के नाम पर दर्जनों फर्जी बिल लगाया गया है, हमने अमुख जगह पर देखा तो वहाँ कोई फर्म या दुकान नहीं है,और न ही उनका सामग्री मूलक दुकान संचालित है और न ही कोई सामग्री पंचायत को दिया गया है। जिसके बाद भी पंचायत के मुख्या द्वारा इस तरह का फर्जी बिल लगाकर बेजा लाभ लिया जा रहा….?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *