Ajit Pawar : डिप्टी सीएम का विमान दुर्घनाग्रस्त, उपमुख्यमंत्री सहित कई लोग घायल, क्रैश के दौरान लगी भीषण आग
बारामती | 29 जनवरी 2026 महाराष्ट्र से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं एनसीपी नेता अजित पवार से जुड़े एक विमान के बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली है।
बताया जा रहा है कि यह विमान बारामती में उतरने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान अचानक तकनीकी या अन्य कारणों से हादसे का शिकार हो गया। सूत्रों का दावा है कि अजित पवार इस विमान में सवार थे और वे एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बारामती पहुंच रहे थे।
घायल होने की सूचना, राहत कार्य जारी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान में सवार कुछ लोगों को चोटें आई हैं। 4 से 5 लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटी हुई हैं।
हालाकि अजित पवार की स्थिती को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है ।कुछ अपुष्ट रिपोर्टों में उनके घायल होने की आशंका जताई जा रही है ,लेकिन इसके पुष्टि नहीं हो सकी है।
जांच और आधिकारिक बयान का इंतजार
हादसे के कारणों को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासन के द्वारा मामले की जांच किया जा रहा है एनसीपी और राज्य सरकार की ओर से भी आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा हैं
