October 26, 2026

जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सुशासन तिहार 2026 में खाद्य विभाग के द्वारा कुल 859 हितग्राहियों को राशनकार्ड से संबंधित मिला लाभ

0
IMG-20260507-WA0018-696x570.jpg

सारंगढ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सुशासन तिहार 2026 में खाद्य विभाग के द्वारा कुल 859 हितग्राहियों को राशनकार्ड से संबंधित लाभ प्रदान किया गया*
मुख्यमंत्री छ.ग. शासन द्वारा आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान, योजनाओं की समीक्षायें, विकास कार्यों में तेजी लाना तथा नागरिकों जनप्रतिनिधियों और संगठनों से सीधा संवाद करने हेतु जिले 01 मई से 10 जून 2026 तक सुशासन तिहार 2026 अभियान चलाया गया जिसमें खाद्य विभाग जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में नागरिकों द्वारा मांग प्रस्तुत किया जिसमें विकासखंड सारंगढ़ में 55 हितग्राहियों का नया राशनकार्ड बनाया गया, 86 राशनकार्ड में नाम जोड़ा गया एवं राशनकार्ड से 92 सदस्यों का नाम विलोपित किया गया। विकासखंड बरमकेला में 88 हितग्राहियों का नया राशनकार्ड बनाया गया, 39 राशनकार्ड में नाम जोड़ा गया एवं 71 सदस्यों का नाम विलोपित किया गया। इसी प्रकार विकासखंड बिलाईगढ़ में 200 हितग्राहियों का नया राशनकार्ड बनाया गया, 105 राशनकार्ड में नाम जोड़ा गया एवं 123 सदस्यों का नाम विलोपित किया गया

इस प्रकार सुशासन तिहार 2026 में नागरिकों को खाद्य विभाग द्वारा राशनकार्ड के संबंध में कुल 859 हितग्राहियों का लाभ प्रदान किया गया जिससे हितग्राही छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त प्रकट कर रहें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *