October 26, 2026

सारंगढ़ में केडिट कार्ड अपडेट के नाम पर ओटीपी मांगकर 48,576 हजार रूपये की ठगी, मोबाईल नंबर के धारक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

0
download-79-1.jpg

एसबीआई के क्रेडिट कार्ड को अपडेट करने के नाम पर ओटीपी लेकर 48 हजार रूपये से अधिक राशी की आनलाईन ठगी करने का मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली पुलिस सारंगढ़ ने इस मामले मे अज्ञात मोबाईल नंबर के धारक के खिलाफ बीएनएस 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घनाराम तिवारी पिता स्व. श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी उम्र 58 वर्ष जाति ब्राम्हण निवासी कृष्ण वाटिका सारंगढ़ थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ.ग.) का निवासी है। उनहोने पुलिस को बताया कि उनके नाम से भारतीय स्टेट बैंक शाखा सारंगढ़ (0543) में खाता संचालित है,

जिसमें उसके द्वारा क्रेडिट कार्ड की सुविधा लिया गया है, जिसका क्रेडिक कार्ड नंबर है। यह कि दिनांक 22.11.2025 को समय दोपहर 02.16 बजे अज्ञात मोबाईल नंबर के धारक के द्वारा मेरे खाता में लिक हुये मेरे मोबाईल नंबर में फोन आया और उक्त मोबाईल नंबर के धारक द्वारा बैंक से संबंधित व्यक्ति होना बताकर मुझे क्रेडिट कार्ड को अपटेड करने हेतु बोला जाकर डिटेल व ओ.टी.पी. मांगते हुये मेरे बैंक खाता से 48,576/- (अड़तालीस हजार पांच सौ छिहत्तर रूपये) आहरित करते हुये मेरे साथ ठगी कर लिया गया, जिसकी जानकारी दिनांक 02.12.2025 को मेरे द्वारा क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने के पश्चात् क्रेडिट कार्ड में पर्याप्त रकम नहीं बताने पर बैंक शाखा जाने के उपरांत प्राप्त हुई है, तब उक्त संबंध में मेरे द्वारा समुचित जानकारी लेने पर ठगी की गई रकम TALKTECH LABS PRIVATE Thane के नाम से ट्राजेक्शन होने की जानकारी प्राप्त हुई है,

जिसके पश्चात् मेरे द्वारा दिनांक 03.12.2025 को साईबर पुलिस 1930 में फोन के माध्यम घटना की सूचना दी गई है और आज उक्त संबंध में उचित कार्यवाही किये जाने हेतु यह लिखित रिपोर्ट प्रस्तुत कर रहा हूं। अतः प्रार्थना है कि उक्त संबंध में मेरे साथ ठगी करने वाले मोबाईल नंबर के धारक के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्यवाही करने की कृपा करें। सिटी कोतवाली पुलिस सारंगढ़ ने इस मामले मे अज्ञात मोबाईल नंबर के धारक के खिलाफ बीएनएस 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

सारंगढ़ में केडिट कार्ड अपडेट के नाम पर ओटीपी मांगकर 48,576 हजार रूपये की ठगी, मोबाईल नंबर के धारक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *