October 26, 2026

सभापति मुकेश साहू ने किया बिजली मुख्यालय कूच,कई दर्जनों की संख्या में उपस्थित रहे लोग

0
IMG-20251007-WA0056.jpg

अपने निर्वाचन क्षेत्र में बिजली बिल को लेकर बताया विकराल समस्या

विभागीय अधिकारियों का मिला आश्वासन,राहत नहीं मिलने पर सड़क में उतरने की तैयारी


सारंगढ़-बिलाईगढ़!! इन दिनों पूरे प्रदेश में बिजली बिल को लेकर आम जनमानस में भरी समस्या देखा जा रहा है लगातार लोग प्रदेश सरकार को कोसते हुए अपने नजदीकी बिजली विभाग पहुँच कर अपनी समस्या को मौखिक और लिखित दोनों में व्यक्त कर रहे हैं!

इन दिनों पूरे प्रदेश में भी बिल को लेकर आक्रोश व्याप्त है सारंगढ़-बिलाईगढ़ अंचल में भी यही हाल देखा जा रहा है!

समस्या को लेकर सारंगढ़ जनपद पंचायत के सभापति मुकेश साहू जो अपने सक्रिय नेता माने जाते हैं उन्होंने 07 सितंबर को अपने निर्वाचन क्षेत्र के बिजली बिल से पीड़ित व्यक्तियों को लेकर बिजली मुख्याल पहुंचे!

बिजली विभाग के अधिकारों को वर्तमान परिस्थिति से अवगत करते हुए लोगों के लिए राहत का माँग किया जिस पर अधिकारियों द्वारा  आगामी दिनों के लिए राहत मिलने का आश्वासन दिया है!

बिजली बिल का समस्या विकराल है राहत नहीं मिलने पर सड़क में उतरने के लिए हम तैयार हैं-मुकेश साहू

सारंगढ़ के तेज तर्रार नेता माने जाने वाले जनपद पंचायत सारंगढ़ के सभापति मुकेश साहू ने हाथ जोड़ कर अपने क्षेत्र वासियों के लिए विनती किया है साथ ही उन्होंने कहा है कि आगामी समय में यदि मेरे क्षेत्र वासियों को राहत नहीं मिलेगा तो वे सड़क में उतर कर प्रदर्शन करने की बात कही है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *