October 26, 2026


लोगो से भरी बोलेरा गाड़ी सड़क से सीधा खेत में गिरा , मची चिखपुकार

0
IMG-20250825-WA0675.jpg

सारंगढ़ –बताया जा रहा है सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र रायगढ़ रोड ग्राम पंचायत हिर्री के पास एक बोलेरो कार खेत में जा पलटा है जिसमें एक महिला की मौ… त हो गई बताया जा रहा है गाड़ी में  ड्राइवर सहित लगभग 9 लोग बैठें थे और अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर खेत में जा पलटा है वहीं घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों इकठ्ठा हुए और ग्रामीणों की मदद से तुरंत घायलों को  गाड़ी से बाहर निकाला गया पुलिस की टीम ने घायलों को तुरंत 112 की मदद से जिला अस्पताल ले गया जहां उपचार जारी है

जिसमें कई लोगों को चोट आई है वहीं एक महिला गाड़ी नीचे दब गई थी जिसको बाहर निकाला गया और कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई वही घटना की जानकारी जैसे ही सिटी कोतवाली को मिली घटना स्थल पहुंचकर घायलों की इलाज के लिए  उन्हें सरकारी अस्पताल सारंगढ़ लाया गया है वहीं आखिर घटना कैसे घटी इसकी जांच पुलिस कर रही फिलहाल मिली जानकारी अनुसार किसी वाहन को बचाते हुए गाड़ी अनियंत्रित होकर खेत में जा पलटा है

असल कारण क्या है इसकी पुष्टि हम नहीं करते है फिलहाल बसना ब्लॉक के भंवरपुर बताया जा रहा है चंद्रपुर जा रहे थे फिलहाल एक महिला की मौ..त हुई है महिला की बॉडी को पीएम के लिए भेजा गया है वहीं घटना के बाद मौके से ड्राइवर फरार है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *