October 26, 2026

कोरबा के शराब दुकान मे चोरी शराब के कई पेटीयां पार सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

0
20250816_154041-1536x1536.jpg

कोरबा:   जिले के रामपुर स्थित शराब दुकान में शातिर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने दुकान की पीछे की दीवार में सेंध लगाई और करीब 30 हजार रुपए की शराब चुराकर फरार हो गए। वारदात से पहले चोरों ने बड़ी चालाकी से दुकान के सीसीटीवी कैमरे का केबल काट दिया, जिससे उनकी पहचान न हो सके।

जानकारी के अनुसार यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रामपुर का है। रामपुर स्थित देसी और विदेशी शराब दुकान को 14 अगस्त की रात करीब 10 बजे बंद किया गया था। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी आदेश के कारण दुकान बंद रही। इसके बाद 16 अगस्त की सुबह जब कर्मचारी दुकान खोलने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगी हुई है और कई पेटियां शराब की गायब थीं।

सेल्समैन सूरज साहू ने बताया कि दुकान से चोरी हुई शराब की सटीक संख्या का अभी मिलान किया जा रहा है। हालांकि, चोरों ने दुकान में रखी नकदी को हाथ नहीं लगाया और सिर्फ शराब की पेटियां ही अपने साथ ले गए।
दुकान में सेल्समैन, सुपरवाइजर, मुंशी समेत कुल पांच कर्मचारी कार्यरत हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस मामले में सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

HTTPS://CGTIMES24.COM/?P=174

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *