October 26, 2026

अवसर परीक्षा पास कराने शिक्षक ने 12वीं की छात्रा से की शारीरिक सम्बन्ध बनाने का डिमांड…ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल….

0

बसना /महासमुंद – हमारे देश में जितना सम्मान शिक्षकों को दिया जाता है संभवतः अन्य क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों को नहीं मिलता क्योंकि हम बचपन से यही सुनते आ रहे हैं की गुरु का दर्जा भगवान से भी श्रेष्ठ होता है। गुरु शिष्य के रिश्ते में गुरु वह व्यक्ति होता है जो ज्ञान और अनुभव की ज्योति को अपने छात्रों के जीवन में प्रकाशित करते है, जबकि शिष्य वह व्यक्ति होता है जो शिक्षक के बातोंऔर मार्गदर्शन में स्वीकार्यता और श्रद्धा के साथ सिखने का प्रयास करता है। लेकिन माँ कौशल्या की धरती छत्तीसगढ़ में कुछ ऐसे कलयुगी शिक्षक मौजूद हैं जिन्हे शिक्षक कहने में भी शर्म महसूस होती है क्योंकि इनका कृत्य शिक्षक क्या एक इंसान कहलाने के भी काबिल नहीं हैं।
हम बात कर रहे हैं छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित महासमुंद जिले के एक ऐसे शिक्षक के बारे में जो समाज में खुद को सज्जन पेश करता है परन्तु अपने बेटी के सामान छात्रा को सेक्स फेवर की मांग करता है अर्थात उक्त शिक्षक की वजह से स्कूल में गुरु-शिष्य परंपरा तार-तार हो गयी है।

क्या है वायरल रिकॉर्डिंग मे –

यह कलयुगी शिक्षक एक छात्रा को मोबाईल में बोल रहा है जिसमे छात्रा को पिम्पल ठीक करने के लिए सेक्स करने की बात कहता है। जिसमे छात्रा को शरीर के टेम्प्रेचर ठीक करने के लिए सेक्स करना पड़ता है कहते सुना जा सकता है।
उक्त अधर्मी शिक्षक बाकायदा छात्रा को बोलता है की वो अच्छी बाते बता रहा है।
शिक्षक छात्रा से पूछता है बॉयफ्रेंड से रिलेशन बनाई है की नहीं क्लियर बात बता करके छात्रा द्वारा ना कहने पर बोलता है सेक्स करो किसी से
सेक्स करने से शरीर और जांघ मजबूत होता है।
ज़ब छात्रा बोलती है अभी कहाँ ढूँढू तो शिक्षक बोलता है मेरे से सेक्स करवा लो तुम्हारा बॉडी बिल्ड हो जायेगा। मै तुम्हे अवसर परीक्षा में पास करा दूंगा तुम्हे आर्थिक मदद करूंगा, तुमको आगे बढ़ाऊंगा, स्पोर्ट्स में क्रिकेट, कबड्डी और खो खो में सिलेक्शन करा दूंगा इत्यादि कई बात उक्त शिक्षक द्वारा कहा जा रहा है।
डरी सहमी छात्रा ने हवसी शिक्षक की बातों को रिकॉर्डिंग कर अपनी सहेली को बताया और उससे मदद मांगी। सहेली ने समझदारी के साथ बहादुरी दिखाते हुए उसने अपने परिजनों की मदद से एक मीडिया कर्मी तक रिकॉर्डिंग को भेजा। जिससे यह गंभीर मामला सामने में आया।

ज़ब उक्त शिक्षक के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी तो स्कूल के प्रिंसिपल ने आवाज़ को पहचान कर शिक्षक का नाम बताया एवं मिडिया के माध्यम से संबधित बीईओ से शिकायत की है।

निलंबित ही नहीं जेल जाना तय!

छत्तीसगढ़ के शान और मान को ऐसे शिक्षक मिट्टी में मिलाने का काम कर रहे हैं निलंबन के साथ इस कलयुगी शिक्षक को जेल की हवा खाना लाज़मी प्रतीत होता है।
बेटी के सामान छात्रा को शारीरिक संबंध बनाने के लिए प्रलोभन देने वाले हवसी की जगह जेल ही है।

लग सकता है पोक्सो एक्ट –

बालिका वर्तमान में 12 वीं की छात्रा है ऐसे में सेक्सुअल फेवर के अलावा पोक्सो एक्ट के तहत भी जेल जाना संभावित है जिसमे बेल मिलना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन भी है।

जांच में हो सकता है खुलासा –
यह तथाकथित स्पोर्ट्स टीचर पर जांच के बाद और भी पीड़ित छात्राओं की जानकारी प्राप्त हो सकती है कि इसके द्वारा और कितने छात्राओं का शोषण किया गया है क्योंकि कहा जाता है पुलिस के पास सबूत उगलवाने के कई रास्ते होते हैं।

राजनैतिक पहुँच बताने की कोशिस –

वर्तमान टेक्नोलॉजी इतनी उन्नत हो गयी है की सीडीआर और ट्रैकिंग के माध्यम से बंद सीम और फोन से भी पूरी डिटेल निकाली जा सकती है और यह मामला इतना गंभीर है जिससे पूरा छत्तीसगढ़ में क्रोध का संचार होना तय है सभी राजनैतिक पार्टी इस मामले को हाथो हाथ लेंगे ऐसे में भी उक्त शिक्षक द्वारा मीडिया कर्मी को राजनैतिक पहुंच की धमकी देना हास्यपद प्रतीत होता है।

ज़ब मीडिया ने उक्त शिक्षक से इस मामले में पूछा तो उसका कहना था आवाज़ मेरे जैसे लग रही है लेकिन मै नहीं हूं। जबकि क्राइम ब्रांच एवं साइबर सेल द्वारा एवं ऑडियो जांच पर दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा और पुलिस को गुमराह करने की धारा भी जुड़ सकती है।

क्या कहते हैं प्रिंसिपल –

शिक्षक की आवाज़ मै पहचान गया हूँ यह पहले हमारे स्कूल में स्पोर्ट टीचर था अभी युक्तियुक्त करण में किसी प्राथमिक शाला में पदस्त है अगर ऑडियो क्लिप में साबित होता है तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी ही चाहिए।

क्या कहते हैं बीईओ

आपके द्वारा मुझे जानकारी और शिकायत मिली है जांच उपरान्त शिक्षक की गरिमा को धूमिल करने वाले शिक्षक पर कठोर से कठोर कार्रवाई किया जायेगा।प्रिंसिपल द्वारा शिक्षक की आवाज़ की पुस्टि की गयी है मामला बहुत गंभीर है।

राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर पुल क्षतिग्रस्त, 45 दिन तक यातायात रहेगा प्रतिबंधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *