September 11, 2026

मॉडर्न पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल गाताडीह में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

IMG-20260903-WA0210

सारंगढ़ बिलाईगढ़। आज दिनांक 03/09/2026 दिन गुरुवार को हमारे मॉडर्न पब्लिक हा. सेकेंडरी स्कूल गाताडीह में कृष्ण जन्माष्टमी का यह महान पर्व अत्यन्त ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह पर्व भगवान विष्णु के 8वें अवतार श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। यह हर साल भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है।



इसी कड़ी में हमारे स्कूल में बच्चों के द्वारा राधाकृष्ण की सुन्दर झांकी प्रस्तुत किया गया। छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए मटकी-फोड़ (दही-हांडी) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्र/छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिये एवं दही-हांडी तोड़कर अपनी कला का प्रदर्शन किये। छात्र-छात्राओं के द्वारा सुन्दर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जो बहुत ही मनमोहक दृश्य था। सभी प्रतिभागियों के लिए उत्तम पुरस्कार की व्यवस्था किया गया था

हमारे स्कूल के रंगारंग कार्यक्रम में डायरेक्टर सर श्री देवनारायण कर्ष, प्राचार्य श्री भगवान प्रसाद साहू, उप-प्राचार्य श्री भागीरथी साहू, प्रशासनिक प्रबंधक श्रीमती उत्कलिनी साहू एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के सहयोग से यह श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व अत्यन्त ही हर्षपूर्ण व आनन्दमय सम्पन्न हुआ।