मॉडर्न पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल गाताडीह में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
सारंगढ़ बिलाईगढ़। आज दिनांक 15/08/2026 दिन-शनिवार को हमारे मॉडर्न पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल गाताडीह में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें ध्वजारोहण का कार्यक्रम स्कूल मैनेजमेंट के द्वारा सम्पन्न हुआ एवं बच्चों को प्रभात फेरी के लिए स्कूल से गाताडीह के समस्त गलियों में भ्रमण कराया गया। जिसमें हमारे बच्चों के द्वारा भारतमाता, डॉ. भीमराव अम्बेडकर, झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई, सरस्वती माता एवं स्कूल ग्राउंड पर भारत के मानचित्र के रूप में बच्चों के द्वारा खड़े होकर मैप पूर्ण किया गया, जो आकर्षण का केन्द्र था।
इस शुभ अवसर पर हमारे स्कूल के डायरेक्टर श्री देवनारायण कर्ष, प्राचार्य श्री भगवान प्रसाद साहू एवं प्रधान पाठक श्रीमती उत्कलिनी साहू एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। सभी बच्चों एवं पालकों में उत्साह का माहौल देखा गया


कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं:
देशभक्ति सांस्कृतिक प्रस्तुतियां: प्राथमिक व माध्यमिक वर्ग के छात्रों ने देशप्रेम से ओत-प्रोत समूह नृत्य, नाटक और कविता पाठ प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
शहीदों को नमन: विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के योगदान को याद करते हुए एक विशेष लघु नाटिका प्रस्तुत की।
मुख्य अतिथि का संदेश: संस्था के प्राचार्य एवं मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता के महत्व, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।
पुरस्कार वितरण: शैक्षणिक व खेलकूद गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों और उपस्थित अभिभावकों को मिठाई वितरित की गई। संस्था प्रमुख ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
